• Recent

    आंख ही प्रकाश का प्रमाण है - ओशो

    Eye is the proof of light - Osho


    आंख ही प्रकाश का प्रमाण है - ओशो 

    एक दफा ऐसा हुआ कि बुद्ध के पास कुछ लोग एक अंधे को लेकर गए। उन्होंने क हा, इस अंधे आदमी को हम बहुत समझाते हैं कि प्रकाश है, लेकिन यह मानने को राजी नहीं होता। बुद्ध ने कहा-धन्य है यह अंधा आदमी! इसकी संभावना है कि यह कभी आंख को खोज ले। लोगों ने कहा, आप क्या कहते हैं! हम इसे समझाते हैं हजार तरह से कि प्रकाश है, लेकिन यह मानने को राजी नहीं होता। बुद्ध ने कहI, धन्य है, यह अंधा आदमी! इसकी संभावना है कि यह कभी प्रकाश को खोज ले। अगर इसने प्रकाश को मान लिया, दूसरों की आंखों के अनुभव को मान लिया तो इसकी अपनी आंख की खोज बंद हो जाएगी। बुद्ध से उन्होंने कहा कि आप इसे समझाएं कि प्रकाश है। 

            बुद्ध ने कहा यह पाप मैं नहीं करूंगा। मैं इसे यह नहीं समझा सकता कि प्रकाश है। मैं इसे यह जरूर बता सकता हूं कि आंखें खोलने का आय है। बुद्ध ने कहा, मेरे पास इसे मत लाओ। किसी विचारक की इसे जरूरत नहीं है, इसे किसी वैद्य के पास ले जाओ और इसे कोई विचार मत दो, कोई उपदेश मत द है। इसे उपचार की जरूरत है, इसे चिकित्सा की जरूरत है। वह अंधा एक वैद्य के पास ले जाया गया। भाग्य की बात, कुछ ही महीनों में इलाज से उसकी आंख ठीक हो गयी। वह नाचता हुआ आया और बुद्ध के पैरों पर गिर पड़ा। उसने कहा, प्रकाश है, क्योंकि मेरे पास आंख है। आंख ही प्रकाश का प्रमाण है और कोई भी प्रमाण नहीं है। और जो दूसरे की आंखों पर निर्भर हो जाएंगे, उनकी संभावना बंद हो जाएगी कि वे स्वयं की आंखों को उपलब्ध हो सकें।

    - ओशो

    कोई टिप्पणी नहीं