तुम्हारे झूठे सांप और झूठे नेवले - ओशो
तुम्हारे झूठे सांप और झूठे नेवले - ओशो
मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन एक पिटारी अपने सिर पर लिए आ रहा था। रास्ते में कोई उसके साथ हो लिया।
उसने पूछा, “यह पिटारी बड़ी अजीब है। इसमें ये छेद भी बने हैं। क्या ले जा रहे हो, नसरुद्दीन?”
नसरुद्दीन ने कहा, “इसमें एक नेवला पकड़ लाया हूं।”
“नेवला? नेवला क्या करोगे? सुना नहीं कभी कि लोग नेवला पकड़कर घर ले जाते हैं।”
नसरुद्दीन ने कहा, “मामला ऐसा है, तुम जानते हो कि मैं कभी-कभी रात में ज्यादा पी जाता हूं। जब ज्यादा पी जाता हूं तो मुझे सांप दिखाई पड़ते हैं।”
“मैंने सुना है कि नेवला घर में रखो तो सांपों को पकड़कर खा जाता है, टुकड़े-टुकड़े कर देता है। इसलिए नेवला ले जा रहा हूं।”
उस आदमी ने कहा, “तुमने मुझे और उलझन में डाल दिया। वह सांप जो तुम्हें दिखाई पड़ते हैं, जब तुम ज्यादा पी जाते हो, वे सब झूठे होते हैं, कल्पना के होते हैं।”
नसरुद्दीन ने कहा, “यह नेवला कौन-सा सच है? सिर्फ टोकरी सच है, भीतर कुछ नहीं है।”
झूठ को काटना हो तो झूठ से काटा जा सकता है। सत्य को झूठ से नहीं काटा जा सकता।
सत्य और झूठ का कहीं मिलन ही नहीं हो सकता।
अगर सच्चा पानी है, तो नकली घड़े में कैसे भरोगे? झूठे घड़े में कैसे भरोगे? जो घड़ा है ही नहीं, उसमें कैसे भरोगे?
- ओशो
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं