• Recent

    समाधि का अर्थ समाधान है - ओशो

    Samadhi means solution - Osho


     समाधि का अर्थ समाधान है - ओशो 

    समाधि का अर्थ ही समाधान है। यह समाधान व्यक्ति किसी को दे सक ता है? अगर कोई ऐसा कहता हो तो वह वंचना कर रहा है। यह समाधान कोई दू सरा आपको दे सकता है, ऐसा कोई दावा करता हो तो वह आपको अज्ञान की पो षण कर रहा है। कोई भी दावा करता हो कोई पैगंबर, कोई तीर्थंकर, कोई अवतार अगर यह दावा करे कि यह ज्ञान में आपको दे सकता हूं तो वह धोखे की बात कर रहा है, वह केवल आपके अज्ञान का पोषण कर रहा है, उस सत्य का ज्ञान नह है। इसलिए कोई तीर्थंकर, कोई अवतार, कोई पैगंबर यह दावा नहीं करता है कि मैं आपको ज्ञान दे सकता हूं। वह केवल इतना कह सकता है कि मुझे ज्ञान कैसे उपलब्ध हुआ, उसकी विधि की मैं चर्चा कर सकता हूं। जिनको ठीक प्रतीत हो वे उ सका उपयोग कर लें। ज्ञान दिया नहीं जा सकता। मैं कैसे ज्ञान तक पहुंचा, इसकी विधि की चर्चा की जा सकती है। 

            सत्य नहीं दिया जा सकता सत्य का अत: साक्षात कैसे हुआ, उस कैसे का उत्तर दिया जा सकता है। सत्य क्या है इसका उत्तर नहीं, सत्य का कैसे साक्षात हुआ इसका उत्तर दिया जा सकता है। जो क्या का उत्तर देते हैं उपलब्धि पर वेचिंतक हैं, जो कैसे का उत्तर देते हैं, वे योगी हैं।योग कैसे का उत्तर है। अंतर्चक्षु  कैसे खुल सकते हैं और जो भी सत्ता है, उसके हम आमने सामने कैसे खड़े हो सकते हैं ? उस सत्ता से एंकाउंटर कैसे हो सकता है ? उस सत्ता से साक्षात कैसे हो सक ता है? अगर यह बात समझ में आ जाए तो प्रश्न खोजने और उत्तर खोजने की दि शा व्यर्थ हो जाएगी। तब प्रश्न को विसर्जित करने की दिशा सार्थक होगी।

     - ओशो 

    कोई टिप्पणी नहीं